Breaking News

डीएम ने किया ग्राम एैनी अलैयापुर का निरीक्षण निगरानी समिति के कार्यों का लिया जायज़ा

16-05-2021 07:57:18 PM

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 


बहराइच 15 मई। जनपद में कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने, नियंत्रण एवं बचाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों के संक्रमित व्यक्तियों की पहचान एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों की गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने तहसील कैसरगंज अन्तर्गत एैनी अलैयापुर का निरीक्षण किया। ग्राम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देश दिया घर-घर जाकर पूरी सक्रियता के साथ लोगों की जाॅच करें तथा सिम्टमेटिक पाये जाने वाले लोगों की आर.टी.पी.सी.आर. जाॅच कराकर संक्रमित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार कोविड वार्ड में भर्ती करवायें। श्री कुमार ने निगरानी समिति के सदस्यों को यह भी निर्देश दिया कि ग्राम के भ्रमण के दौरान आमजन को कोविड के सुरक्षात्मक प्रोटोकाॅल की जानकारी प्रदान की जाये तथा लोगों को सुझाव दिया जाय कि बिना मास्क लगाये बाहर न निकलें, सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आई.ए.एस., उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज जय प्रकाश त्रिपाठी, एम.ओ.आई.सी. डाॅ. एन.के. सिंह तथा डाॅ. अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ बहराइच लक्ष्मीकांत मिश्र।।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved