Breaking News

जौनपुर:ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

17-05-2021 09:15:41 AM


          जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरईपुर के पास ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगो की मौत हो गई। मौके पर से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार कुधुवा सिंगरामऊ के निवासी सतीश पुत्र गंगाराम उम्र 20 वर्ष तथा उसका चचेरा भाई सतीश पुत्र किशन लाल उम्र 21वर्ष अपने घर से पोखरा स्थित अपने ननिहाल श्याम नयन के घर आ रहे थे। जैसे ही वे दोनो हरईपुर के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार के ट्रैक्टर जिस पर ईट लदा था, इन दोनो को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इन दोनो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज लाया गया जहा पर दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर से ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग गया।
       मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर और बाइक को थाने पर लाई।थाने पर तहरीर दी जा चुकी है पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई थी।

रिपोर्ट:दीपक मिश्रा


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved