Breaking News

जनपद में संचालित हो रहा है बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम

15-06-2021 06:57:30 AM

बहराइच। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा नियंत्रण केन्द्र में राउण्ड द क्लाक बाढ राहत कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 05252-230132 तथा टोल फ्री नं. 1077 है। कन्ट्रोल रूम के सुचारू संचालन हेतु शिफ्टवार अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। 

उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम में प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, अपरान्ह 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक तीन शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। ब्यूरो चीफ बहराइच लक्ष्मीकांत मिश्र।।

    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved