Breaking News

दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर, एक बीएचयू रेफर

21-06-2020 10:16:09 PM

 

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित कोरोना के सामान्य उपचार को बने एल-1 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत शनिवार की रात गंभीर हो गई। आनन-फानन में दोनों को वहां से सीएचसी रेहटी में बने एल-2 अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में होने पर एक की हालत गंभीर देख बीएचयू के एल-3 अस्पताल भेज दिया गया।
 वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमितों का जिले में उपचार चल रहा है। एल-1 अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को रेफर करने नौबत नहीं आई थी। यहीं उपचार के दौरान सभी स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे थे। ऐसे में 20 जून की रात वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित कोरोना के सामान्य उपचार को बने एल-1 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर होने पर तत्काल एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति देखकर एक मरीज को बीएचयू रेफर कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी/मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर हो गई। इनमें एक को पहले से ही मधुमेह व कार्डियो की समस्या थी। बीएचयू स्थित एल-3 अस्पताल में संपर्क किया गया तो वहां बेड खाली नहीं था। आनन-फानन में पहले से सतर्क किए गए फिजीशियन सहित अन्य चिकित्सकों व कर्मचारियों को बुलाकर दोनों को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद रविवार की सुबह कार्डियो की समस्या वाले कोरोना पीड़ित को एएलएक्स एंबुलेंस से आक्सीजन पर बीएचयू स्थानांतरित किया गया। दूसरे भर्ती की स्थिति अब बेहतर है। उन्होंने कहा कि एल-2 अस्पताल का नियंत्रण कर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

रिपोर्ट:दीपक मिश्रा


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved