Breaking News

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक में भाजपा सरकार के नीतियों को आगे बढ़ाने पर जोर

16-10-2021 09:38:28 PM

 

_________
जिला मछलीशहर के भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को मड़ियाहूं के श्री भोलानाथ शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेलवां में सम्पन्न हुई ।  मछलीशहर जिला भाजपा के नवगठित कार्यकारिणी शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक  औपचारिक बैठक का आयोजन जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक जी के नेतृत्व में आयोजित की गई  जिसमे अध्यक्ष के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा  रामविलास पाल समेत  कई मंडलों के संयोजक , सह - संयोजक , प्रभारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । बैठक की शुरुआत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । उसके उपरांत मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया एवं नवनियुक्त मंडल के मंडल संयोजको का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र डॉ कमलेश झा ने शिक्षक प्रकोष्ठ की सदस्यता बढ़ाने पर तथा मंडल बैठक का आयोजन करने पर जोर दिया तथा विधानसभा सम्मेलन के साथ क्षेत्रीय सम्मेलन के आयोजन पर विस्तार से विचार विमर्श कर भाजपा की नीति को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया, मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सदयस्ता अभियान को प्रमुख रूप से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया और प्रकोष्ठ को लेकर रूप रेखा बनाई।  भाजपा मंडल  संयोजक थानागद्दी ,शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा  ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों  एवं भाजपा  शिक्षक सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्याम दत्त द्विवेदी ने कहा  कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता स्थायी व चिरंजीवी है, सुशासन हमारा मंत्र और अंत्योदय हमारा लक्ष्य है, अंत में जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ  सुरेन्द्र पाठक ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है, भारत कैसे श्रेष्ठ बने यही हमारे केन्द्र में रहता है। कार्यक्रम में संचालन कर्ता राजकृष्ण शर्मा और मंच पर डॉ कमलेश या काशी क्षेत्र के संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जी रामविलास पाल जी जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे जी जिला कोषाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता बेलवा मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अंबरीश सिंह किसान मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष सचिन दुबे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राकेश जी राकेश सिंह मंडल के शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विश्वजीत सिंह सुनील सिंह अजय सिंह डोभी, अजय कुमार सिंह बजरंग नगर , लाल बहादुर यादव  संजय कुमार गुप्ता , मुकेश कुमार दूबे की गरिमामय उपस्थिति रही।


Comentarios

लाल बहादुर यादवजिला प्रतिनिधि

शिक्षक समाज का प्रहरी है। राष्ट्र निर्माण में इनका अहम योगदान है। शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित बंधुओं का हार्दिक अभिनन्दन। जय श्री कृष्ण

लाल बहादुर यादवजिला प्रतिनिधि संघ

शिक्षक समाज का प्रहरी है। राष्ट्र निर्माण में इनका अहम योगदान है। शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित बंधुओं का हार्दिक अभिनन्दन। जय श्री कृष्ण

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved