Breaking News

घरेलू एलपीजी का दाम नहीं हुआ कम, कमर्शियल में 25 रुपए की कमी

01-10-2022 10:59:45 AM

 

सुमन पांडेय


लखनऊ। तेल कंपनियों ने शनिवार यानी 1 अक्टूबर 2022 को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की। इंडेन गैस सिलिंडर के दामों में 25 रुपए की गिरावट के बाद राज्य में 1 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1859 रुपए का मिलेगा। शनिवार से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए में कमी की गई है। लेकिन 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं।

19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 25 रुपये प्रति रिफिल आज से सस्ता हो जाएगा। इसके साथ ही 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1859.5 रुपए, कोलकाता में यह 1995.5 रुपए होगी। मुंबई में ये 1811.5 और चेन्नई में 2009.5 रुपए में मिलेगा।


घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है। इसका पुराना कीमत है। राजधानी लखनऊ में यह 1090 रुपए पर ही मिल रहा है। खाना पकाने के एलपीजी का इस्तेमाल करने वाले भारतीय परिवारों को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। इसकी कीमत यूपी में 1,090 रुपये प्रति सिलेंडर है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1090 रुपये, जिसमें जुलाई में 50 रुपये बढ़ोतरी हुई थी। खाना पकाने के लिए 30.5 करोड़ से अधिक घरों द्वारा लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का इस्तेमाल किया जाता है। अब 14.2 किलोग्राम गैस का दाम 1000 के पार है। योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से 50 किमी दूर देवरिया में एक सिलेंडर की कीमत 1117.50 पैसा है।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved