Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवसः ‘वृद्ध हमारे समाज का अभिन्न अंग’

01-10-2022 06:40:07 PM

 

देवरिया। बुजुर्ग समाज का अभिन्न अंग हैं। इस कड़ी को अगल नहीं किया जाता सकता, उन्हें सम्मान स्वीकार किया जाना चाहिए। यह विचार देवरिया की मेयर अलका सिंह व्यक्त किए। सिंह अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 1 अक्टूबर को वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के सम्मान के दौरान कहीं।

नगरपालिका अध्यक्ष अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चों का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करें। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर की तरह हैं, जिनसे हमें बहुत सी परंपराएं विरासत के तौर पर मिलती हैं। इनका खयाल रखना समाज का कर्तव्य है। आज के एकल परिवार में समय का अभाव है, लेकिन हमें समझना होगा कि यह जीवन का एक चक्र हैं और सभी को इस अवस्था से गुजरना होगा। ऐसे में अपने बच्चों में संस्कार के साथ बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाना होगा।

रिया के मेहड़ा पुरवा में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त वृद्धाआश्रम स्थित है। यह थारू जनजाति महिला विकास समिति गोंडा द्वारा संचालित है।

समाज कल्याण विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 14567 वृद्ध जनों के लिए एक टोल फ्री नंबर है जिससे हर प्रकार की समस्या सुनी जाएगी, और उसका निदान भी किया जाएगा।

इसी कड़ी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया इशरत परवीन फारुकी भी बुजुर्गों के बीच मौजूद रही। फारूकी ने सभी बुजुर्गों से बातचीत की और उनके अधिकारों की जानकारी दी।

इस दौरान बहुत से समाजिक व वानिकी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन में वृद्ध आश्रम प्रबंधक विजय शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved