Breaking News

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रुद्रपुर में लगाई महिला जन सुनवाई

03-03-2021 08:39:27 PM

रिपोर्ट:अजय पांडेय
वरिष्ठ संवाददाता

*देवरिया(सू0वि0) 03 मार्च।* राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अन्जू चौधरी रुद्रपुर में दुग्घेश्वर नाथ मंदिर के पीछे निर्मित बहुउद्देशीय हाल में महिला जन सुनवायी एवं चौपाल का आयोजन की। इस दौरान उन्होने महिलाओं की समस्याओं की जानकारी कर जहां उसके निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिये, वही महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित "मिशन शक्ति" कार्यक्रम सहित विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने महिलाओं के  सशक्त एवं स्वालम्बन की दिशा में बढ-चढ कर कार्य किये जाने एवं संचालित योजनाओं की जानकारी रखने के साथ ही उसका लाभ उठाये जाने को कहा। 
         उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने इसी क्रम में कहा कि महिलाओं के स्वालम्बन, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिये सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किये गये है। मिशन शक्ति कार्यक्रम भी इसी उद्देश्यो से संचालित है। उन्होने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिये महिला हेल्पलाईन की भी व्यवस्था है। ऐसे किसी समस्याओं में इसका उपयोग करना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि बच्चो को संस्कारी बनायें। उन्हे अच्छी शिक्षा दें। बेटी और बहू में कोई भेदभाव न रखें। उनको सम्मान नजर से देखे और व्यवहार करें। बेटों को महिलाओं की सम्मान सुरक्षा करने की सिख दें, जो हमारी संस्कृति है। उन्होने स्वयं सहायता समूह के जुडने एवं आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढने को कहा। इस दौरान सुकन्या योजना, महिला सुरक्षा, स्वयं सहायता समूह, वन स्टाप सेन्टर, चाईल्ड लाइन सहित अनेक कार्यक्रमों एवं योजनाओ की जानकारी दी । इस दौरान उन्होने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से फीडबैक भी लिया एवं महिला सुनवायी में महिलाओं की समस्याओं को सुनीं। 
           कार्यक्रम का शुभारम्भ उपाध्यक्ष श्रीमती अन्जू चौधरी, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अम्बिका राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा दी प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत एकल पुष्प प्रदान कर किया गया।
         इस अवसर पर एसीएमओ डा संजय चन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा  पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर कान्तिकेय मिश्रा, एबीएसए, मनोपरामर्शदाता मीनू जायसवाल, प्रियंका मिश्रा, सन्ध्या चतुर्वेदी, स्वयं सहायता समूह की महिलाये, आंगनबाडी कार्यकर्ती, महिलाये व अन्य जुडे विभागो के कर्मचारी गण, प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित रहे। 
               


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved