Breaking News

आर-सेटी में प्रारम्भ हुआ 06 दिवसीय बी.सी. सखी प्रशिक्षण

03-03-2021 08:48:16 PM

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः


बहराइच 03 मार्च। इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच में आयोजित 06 दिवसीय बी.सी. सखी (बैंक मित्र) प्रशिक्षण कार्यक्रम का निदेशक आर-सेटी आशीष कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 23 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। 
श्री गुप्ता ने प्रतिभागी महिलाओं को बी.सी. केन्द्र स्थापित करने एवं वित्तीय सुविधा का लाभ जन-जन तक पहुॅचाये जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बी.सी. केन्द्र की स्थापना से जहाॅ एक ओर सभी महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी वहीं दूसरी ओर अपने-अपने ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन का लक्ष्य प्राप्त कर देश के विकास में भी योगदान कर सकेंगी। उन्होंने महिलाओं को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारम्भ करने की अपेक्षा करते हुए प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने की अपेक्षा की।

 


 ब्यूरो चीफ बहराइच लक्ष्मीकांत मिश्र।।
                       :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved