Breaking News

समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं की कहानियाॅ बनेगी महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रेरणा 08 मार्च को आयोजित होगा मेगा इवेन्ट ‘‘अनन्ता’’

06-03-2021 11:16:12 AM

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

बहराइच 05 मार्च। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2021 को आयोजित होने वाले मेगा इवेन्ट ‘‘अनन्ता’’ के माध्यम से समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों यथा टी.वी., रेडियो, एफ.एम., कम्युनिटी-रेडियो, टाॅक-शो, गोष्ठियों, अखबार आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुॅचाया जायेगा। 
यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद की ऐसी महिलाएं जोे समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत हैं, अपनी कहानियों के साथ अपनी फोटो महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन अधिकारी बहराइच के ई-मेल आई.डी. डीपीओ4155 एैट जीमेल डाट काॅम पर अथवा कलेक्ट्रेट बहराइच स्थित कक्ष संख्या 28/19 में 06 मार्च 2021 तक उपलब्ध करा सकती हैं। 


ब्यूरो चीफ बहराइच लक्ष्मीकांत मिश्र।।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved