Breaking News

मथुरा:नवजात को तसले में रखकर यमुना में बहाया

06-05-2021 05:50:09 PM

मथुरा:

श्रीकृष्ण की नगरी से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को यमुना नदी में बह रहे तस्ले में लावारिस नवजात मिला। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। नवजात को तस्ले में रखकर किसने बहाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 



घटना वृंदावन के चामुण्डा घाट की है। गुरुवार की सुबह थाना वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में चामुण्डा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को यमुना नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved