DEORIA NEWS वाहनों की जांच में 180 का चालान किया गया, तीन लाख से ज्यादा की जुर्माना वसूली
12-01-2025 10:02:18 PM

AJAY KUMAR PANDEY
देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला। इन नियम विपरीत कार्यों में गलत दिशा में वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु तेज गति चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए स्पीडो मीटर का उपयोग करते उनके विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान किया गया।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के अगुवाई में मेडिकल कॉलेज परिसर में भी कार्यवाही की। इसमें 9 दोपहिया वाहन बिना लॉक के मिले, जिन्हें जब्त कर जुर्माना वसूला गया।
कुल 3.37 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *