Breaking News

मप्र मे राज्यसभा चुनाव के लिए जोर आजमाइश शुरू

18-06-2020 05:19:56 PM

भोपाल:मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले मतदान के दो दिन पहले प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित रात्रिभोज में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक भी पहुंचे।

ब्रेकिंगकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में बसपा विधायक रामबाई और संजीव सिंह के सपा के राजेश शुक्ला के अलावा निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा और विक्रम राणा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं का कहना है कि कल कुछ और गैर भाजपाई विधायक भी प्रदेश मुख्यालय आ सकते हैं।राज्यसभा की तीन सीटों में से विधानसभा में संख्या बल के अनुसार माना जा रहा है कि दो सीट पर भाजपा प्रत्याशी और शेष एक पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। 


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved