महाभारतकालीन है रक्षाबंधन की कहानी
25-08-2026 02:03:14 PM
रक्षा बंधन का मूल इतिहास पुरातन भारत में बसता है और यह कहानी महाभारत के एक अद्वितीय किस्से से जुड़ी है। महाभारत के अनुसार, एक बार सुदर्शन चक्र से चोट लग जाने पर कृष्ण जी की उंगली से खून निकलने लगा। इस बीच द्रौपदी, जो पूरी घटना देख रही थी, उन्होंने खून को रोकने के लिए अपनी साड़ी का थोड़ा सा हिस्सा फाड़ा और प्रभु श्री कृष्ण की उंगली को उससे बांध दिया, जिससे खून रुक गया। इससे खुश होकर, प्रभु श्री कृष्ण ने आवश्यकता पड़ने पर द्रौपदी की रक्षा करने का वचन दिया था। वहीं, द्रौपदी के चीरहरण के दौरान जब द्रौपदी ने श्री कृष्ण को याद किया तो उन्होंने रक्षा करने का वचन निभाया और द्रौपदी के मान-सम्मान को बचाया
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *







