Breaking News

रेप के बाद की गई थी आठ वर्षीया बालिका की हत्या

18-06-2021 05:42:24 PM

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना  क्षेत्र के तरहटी गांव में बुधवार की सुबह आठ वर्षीया जिस बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ के नीचे मिला था, उसकी दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह राजफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुरुवार को हुआ। इसके बाद पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश सरगर्मी से कर रही है। 
 सीमावर्ती जिले प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बलदू का पूरा निवासी कुछ खानाबदोश बंजारे करीब आठ वर्षों से तरहटी गांव के पंचायत भवन के पास डेरा जमाए हैं, जो भीख मांगकर आजीविका चलाते हैं। इन्हीं में से एक परिवार रोजाना की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद डेरे में सो गया। बुधवार की सुबह जागने पर स्वजन संग सोई आठ वर्षीय बड़ी बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। स्वजन ने सोचा कि कहीं आसपास गई होगी। इसी दौरान डेरे से करीब दो सौ मीटर दूर वरुणा नदी किनारे महुआ के पेड़ के नीचे बालिका का निर्वस्त्र शव पड़े होने का पता चला। परिजन  मौके पर पहुंचा तो शव देखते ही रोने-बिलखने लगा। मृत बालिका उसकी बेटी थी। उसके गले पर दबाव के निशान थे। शव के पास ही कोल्डड्रिक की दो खाली बोतलें पड़ी थीं। ग्रामीण दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताने लगे। घटनास्थल की परिस्थितियां भी यही संकेत दे रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की दुराचार के बाद गला घोंटकर हत्या की बात कही गई है। हत्या के मुकदमे में बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा जौनपुर: क्षेत्र के तरहटी गांव में बुधवार की सुबह आठ वर्षीया जिस बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ के नीचे मिला था, उसकी दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह राजफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुरुवार को हुआ। इसके बाद पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश सरगर्मी से कर रही है। 
प्रभारी पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक का नेतृत्व मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह, दूसरी का उसी थाने पर तैनात एसएसआइ अरुण कुमार मिश्र कर रहे हैं। इसके साथ ही एसओजी टीम भी लगाई गई है।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved