Breaking News

मुंबई में हुए आतंकी हमले में कांग्रेस ने पाकिस्तान पर नहीं की जरूरी कार्रवाई, मोदी सरकार ने आतंकियों पर लगाई लगाम: राजनाथ सिंह

27-11-2021 07:17:11 PM


*उत्तर प्रदेश को ना तो बुआ चाहिये और ना ही बबुआ, सिर्फ बाबा चाहिए: राजनाथ सिंह*
************************

जौनपुर जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह खुद नहीं कह रहा हूं, ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान करनी नहीं चाहिए थी, वह नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है, तब से आतंकियों पर लगाम लगाई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। उरी और पुलवामा की घटना इसका उदाहरण है। भारत के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा। तो इस पार नहीं बल्कि उस पार भी जाकर उनका सफाया किया जाएगा। हम भारत की राजनीति में विश्वास के संकट को बढ़ाना नहीं चाहते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हमने पूरे विश्व में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी की 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुये कहा कि यह जिन्ना का जिन्न किस बोतल से निकला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस तरह का कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। काशी क्षेत्र भारत की आध्यात्मिक चेतना का क्षेत्र है। माता अन्नपूर्णना की प्रतिमा 120 साल पहले चुरा कर दूसरे देश में पहुंचा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अपने देश वापस ले आए। यह हमारे लिए एक शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि भूख के कारण एक भी व्यक्ति दम न तोड़ने पाए। इसी के चलते गरीब कल्याण योजना को होली तक बढ़ा दिया गया है।

*देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमे नही भूलना चाहिये: योगी आदित्यनाथ*

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे। ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम और राम मंदिर के खिलाफ बोलने वालों के मुंह से राम और रावण में भेद की बातें शोभा नहीं देती है। त्रेतायुग से लेकर आज तक देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि राम विरोधी ही रावण है। तुष्टीकरण को बढ़ावा देने और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह पार्टी चलाने वाले लोगों से बीजेपी को किसी तरह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि जिनकी नीति ही आमजन को जाति व संप्रदाय में बांटना और आंतकियों की पैरोकारी करना हो। जिनकी नीयत ही किसी भी तरह सत्ता हथियाना, जनता के धन की लूट को बढ़ावा देना और अराजकता को संरक्षण देना हो। जिनका मकसद सोशल मीडिया के सहारे सहारे लोगों में झूठ और भ्रम फैलाना हो. ऐसे दल के मुखिया का सत्ता में आने का ख्वाब देखना हास्यास्पद है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर महेंद्र नाथ   पाण्डेय, सरोज पांडेय, सुनील बंसल, सुब्रत पाठक,अनिल राजभर, राजेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी,गिरीश यादव, सुरेश पासी, रमाशंकर सिंह पटेल, संगीता बलवंत, संगम लाल गुप्ता, केसरी देवी, बीपी सरोज, सीमा द्विवेदी, लक्ष्मण आचार्य, अनामिका चौधरी, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, राकेश शर्मा, पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, इं अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुरेंद्र सिंघानिया, सुरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, रविन्द्र सिंह, अभय राय, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, सन्तोष मिश्रा, अखिल मिश्रा, धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलरपुरकर, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, अनिल गुप्ता, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अवधेश सोनकर, प्रतीक मिश्रा, सुशान्त चौबे, दिव्यांशु सिंह, कपिल सिंह, प्रखर सिंह सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहें।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved