राजू श्रीवास्तव का निधन, अब कैसे हंसेंगे, चले गए हंसाने वाले (श्रद्धांजलि विशेष जयभारतवर्ष)
22-09-2022 10:04:27 AM

अजय कुमार पांडेय
हॉस्य कलाकार व अभिनेता राजू श्रीवास्तव (#RAJU SRIVASTAV)दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में थे। उनके लिए पूरी दुनिया के प्रशंसक दुआ कर रहे थे। लेकिन वह दुनिया को रोता छोड़ गए। 58 की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है क 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।
राजू श्रीवास्तव ने मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय रहे। लेकिन वह लोकप्रिय हुए 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन से। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत को खूब हंसाया 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉबे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में हॉस्य अभिनय को लोटपोट कर दिया। राजू श्रीवास्तव ने 'बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया। राजू ने हॉस्य जगत में वह सब हासिल किया जो एक कलाकार को चाहिए होता है।
उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव कवि थे, जिनको लोग बलाई काका के नाम से बुलाते थे। राजू की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से हुई।
राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा संग शादी रचाई। उनसे उनके दो बच्चे हैं अंतरा व आयुष्मान। उन्होंने कल्याणजी आनंदजी बप्पी लाहिड़ी व नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ देश-विदेश में काम किया। वह अपने हॉस्य के लिए सर्वप्रिय थे। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज उनका टर्निंग प्वाइंट रहा। इसके बाद वह सबके पसंदीदा हो गए। उन्होंने बिग बॉस 3 में भाग लिया।
राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी और हॉस्य बोध से अंडरवर्ल्ड को भी प्रभावित किया। दाउद इब्राहिम का मजाक बनाने पर उन्हें क़ई धमकियों का भी सामना करना पड़ा।
राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महामुकाबला में भी हिस्सा लिया। 2013 में उन्होंने अपनी हमसफर शिखा के साथ नचबलिए में भाग लिया।
वह राजनीति में भी आए लेकिन ज्यादा सक्रिय नहीं हो सके। समाजवादी पार्टी से 2014 में लोकसभा चुनाव में कानपुर से उतरे, लेकिन फिर टिकट वापस कर दिया। इसके बाद वह 19 मार्च 2014 को भाजपा में शामिल हो गए।
राजू श्रीवास्तव को सीने में दर्द के बाद 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा। उस दौरान वह जिम में कसरत कर रहे थे। उन्हें एंजियोप्लास्टी और वेंटिलेटर पर रखा गया, तमाम दूसरी चिकित्सकीय प्रक्रियाओं से गुजारा गया। इन सबके बाद भी आखिरकार वह 21 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह गए।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *