Breaking News

DEORIA NEWS:बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस ने रूप में मनाया गया

20-01-2023 05:53:08 PM

बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर मंच पर मौजूद नेता

AJAY KUMAR PANDEY

देवरिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन रविवार को पार्टी द्वारा टाउन हॉल परिसर में धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटकर उनका 67वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ लोकसभा चुनाव में जीत के लिए एकजुट होने की भी अपील की गई। साथ ही लोकसभा के चुनाव में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का आह्वान भी किया गया।

                   छेदी मास्टर अकेला ने क्या कहा। वीडियो देखें। कॉपी-पेस्ट कर गूगल में डालें।  https://fb.watch/i4BtvXuatO/

जन्मदिन के कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि समर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल जोनल इंचार्ज हरिप्रकाश निषाद ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की 4बार मुख्यमंत्री रही हैं। उनकी सरकार में भयमुक्त और विकास युक्त वातावरण था। सर्व समाज के सभी लोगों को उचित सम्मान दिया जाता था।

मंडल जोनल इंचार्ज हरिप्रकाश निषाद ने क्या कहा। वीडियो देखें। कॉपी-पेस्ट कर गूगल में डालें।  https://fb.watch/i4Byn_GiRS/

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई और अपराध बढ़ा है। प्रदेश में मां बहनों की सुरक्षा में कमी आई है। देश की जनता बसपा सुप्रीमो की तरफ आंख गड़ाए देख रही है। हम सभी को लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को अधिक से अधिक सीट दिला कर बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है।

निषाद ने कहा कि भाजपा के पहले सपा कि प्रदेश सरकार थी पार्टी में गुंडों का बोलबाला था। गुंडे-बदमाश दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देते थे। वह थाने में बैठकर भूमि कब्जा करते थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अतिथि ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों सरकारों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा ने लोकलुभावन वादा कर विधानसभा चुनाव जीत लिया। इसके बाद से सूबे की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आने वाले नगरपालिका और नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने से दूर हुए लोगों को फिर से बहुजन समाज पार्टी में जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि गांव मोहल्ला कस्बा और शहर के चौक चौराहों पर पार्टी की नीतियों को रखना होगा और लोगों को फिर से अपने साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा कि सर्व समाज को जोड़ने पर ही पार्टी को नगर पालिका नगर पंचायत और 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी। इसके लिए पार्टी को मजबूत करना होगापार्टी से दूर हुए लोगों को जोड़ना होगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होने की अपील की।

इस कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए बसपा नेता छेदी मास्टर अकेला ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सब को एक साथ लेकर चलती है और बसपा ने एक भयमुक्त वातावरण देने का काम किया है। बहन मायावती जी के शासन को अभी भी लोग याद करते हैं जिस का खौफ अधिकारियों में रहा है। अधिकारी भी बहन मायावती के कार्यों को याद करते हैं और उनके निरीक्षण से पहले अपने आपको तैयार रखते थे ऐसे में फिर एक बार बसपा सुप्रीमो मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि मनमोहन के बाद मोदी और अब बहन मायावती के प्रधानमंत्री बनने की बारी है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि बसपा को एकजुट करना हम सभी का काम है और सभी को साथ चलना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रविंद्र सिंह सैंथवार ने किया।

इसके अलावा इस मौके पर रामशरण सिंह सैंथवार, नथुनी प्रसाद, रमेश चंद्र एडवोकेट, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजाराम चौहान, राजेश राजभर, जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव, इमरान खान ने अपने विचार रखे।

इस दौरान शाहनवाज हुसैन, हरदेव, सत्येंद्र कुमार गौतम, बालचंद्र राही, अखिलेश कुमार, प्रमोद आजाद, दूधनाथ एडवोकेट, शिवानंद प्रसाद, संजय भारती, उदय भान, नंदू कुमार, रामाशीष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे संवाददाता से संपर्क करें 9999438361


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved