आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, सत्ता संभालने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा
04-03-2023 12:33:05 PM

*आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, सत्ता संभालने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा* ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। वे आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल साथ आएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री होली के दिन आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचने से पहले वह नौ मार्च को मुंबई भी जाएंगे।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *