Breaking News

खाना बनाने से मना करने पर सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

26-09-2020 07:44:22 AM


  
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के  मजडीहां गांव में गुरुवार की रात खाना बनाने से मना करने पर सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय उसके दो बच्चे मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद भी फंदे से झूलने जा रहा था, लेकिन दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मौके से खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की।

 साजिद खान की शादी आठ वर्ष पूर्व आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र के भादों गांव के फरीदा (28) से हुई थी। शादी के बाद से ही साजिद की बेरोजगारी को लेकर दोनों में अनबन रहती थी। इस वजह से फरीदा मायके ज्यादा रहती थी। दोनों की दो संतान पांच वर्षीय शिफा और तीन वर्षीय उबैद हैं। करीब 20 दिन पहले ही साजिद फरीदा को घर लाया था। रात करीब दस बजे वह पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी ने बच्चों को सुलाने का हवाला देकर थोड़ा रुकने को कहा। इस पर साजिद आगबबूला हो गया। घर का दरवाजा भीतर से बंद कर उसको पीटने लगा। इसी बीच तैश में आकर पास रखी कुल्हाड़ी से उसने फरीदा पर कई वार किये। इससे फरीदा की मौके पर ही मौत हो गई। तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। पड़ोसी दरवाजा पीटते रहे, लेकिन साजिद नहीं खोला। इस दौरान लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो फर्श पर फरीदा का खून से लतपथ शव पड़ा था। साजिद भी रस्सी के सहारे फंदा लगाने जा रहा था। लोगों ने उसको रोका। किसी ने सूचना दी तो शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर ली। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि आरोपित ने खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट:दीपक मिश्रा


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved