Breaking News

मछलीशहर में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म,

09-10-2020 07:00:05 PM


          जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव (पहाडपुर) में गुरुवार की रात घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को गांव के दो युवकों द्वारा खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय मौके पर पहुचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गए।
         क्षेत्र के एक गाव में दो चचेरी बहन रात में सो रही थी। किशोरी के परिजनों के अनुसार रात में सोते समय गाँव के ही दो पिछड़ी जाति के युवक दोनों बहनों को घर से खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। घर मे दोनों लड़कियो को चारपाई पर न देख परिजनों के होश उड़ गए और खोजबीन करने लगे। देर रात किसी तरह घर पहुची दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।
      शुक्रवार को सुबह पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
    तहरीर मिलते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तुरंत पीड़िता बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले बाबत पूछे जाने पर सीओ विजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का मामला है।पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित दोनों बहनों का बयान भी ले लिया गया है।

रिपोर्ट:दीपक मिश्रा


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved