विवादित नवनिर्मित चक मार्ग विवादों से बहाल ग्रामीणों का रास्ता साफ।
01-06-2023 06:30:02 PM

लक्ष्मीकांत मिश्र।
महसी बहराइच अंतर्गत कोलैला में नवनिर्मित चकमार्ग को ग्रामीण खातेदारों ने मिट्टी पटने के बाद आकस्मिक झटका देते हुए विवादों में लपेट लिया, फलस्वरूप ग्राम प्रधान समेत सम्बन्धित आला कमान सकते में आ गया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र हरदी तक जा पहुंचा,जिसके बाद संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सुलह समझौते की पहल की गई। अंततः सभी लोगों एवं ग्राम प्रधान फुल प्रसाद मिश्र द्वारा विवादित मार्ग को ग्रामीण हिमांशु मिश्र ने हरी झंडी देते हुए सुलह समझौता कर लिया।इस प्रकार से नवनिर्मित चकमार्ग एरिया कोलैला चकमार्ग जो ग्रामीणों को सुगम है उसका रास्ता साफ हो गया है, जिससे गांव निवासियों को एक नया सर्व सुलभ मार्ग मिल गया।मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, बृजेश कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान लोधौनी फुल प्रसाद मिश्र राजकुमार अवस्थी संजय मिश्र रमेशचंद्र मिश्र, आलोक मिश्र मौजूद थे।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *