Breaking News

नतीजों को लेकर सभी प्रत्याशियों के दिलो की धड़कने तेज

10-11-2020 07:52:52 AM

 

 जौनपुर। जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के नतीजों को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। दस नवंबर को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और कुछ घंटों बाद ही अगले विधायक की तस्वीर साफ हो जाएगी। नतीजों को लेकर सभी प्रत्याशियों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है। 
 सपा के गढ़ कहे जाने वाले मल्हनी सत्ताधारी भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, तो निर्दलीय उम्मीदवार बाहुबली धनंजय सिंह भी साख बचाने के लिए जूझ रहे हैं। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं तीनों के बीच माना जा रहा है। अब जनता के फैसले पर सभी की निगाह लगी हुई हैं। मल्हनी में कुल तीन लाख 65 हजार 13 मतदाता हैं। तीन नवंबर को मतदान में 207089 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसमें 101979 महिलाएं और 105110 पुरुष मतदाता शामिल रहे। 
कुल 16 उम्मीदवारों में भाजपा के मनोज सिंह, सपा के लकी यादव, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह प्रमुख हैं। सभी उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए पूरी कोशिश की है। अब इनके प्रयासों पर जनता का कितना असर हुआ है, यह परिणाम तय करेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मल्हनी में मुख्य लड़ाई सपा, भाजपा और निर्दल उम्मीदवार के बीच में ही है। बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले वोट भी परिणाम प्रभावित करने के लिए अहम होंगे। सपा के साथ यादव और मुस्लिम मतदाताओं का एक तरफा साथ होने से वह सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि भाजपा गैर यादव पिछड़ा और ब्राह्मण मतदाताओं का साथ मिलने से अपने जीत के दावे कर रहे हैं। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह सजातीय ठाकुर मतों के अलावा सपा, भाजपा और बसपा के खेमे के वोटों में बड़ी सेंधमारी से अपनी स्थिति को मजबूत बता रहे हैं।

रिपोर्ट:दीपक मिश्रा


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

अगर आपके पास कोई समाचार हो तो आप हमे jaibharatvarsh4@gmail.com पर भेज सकते हैं। >>

Copyright 2020. All right reserved