Breaking News

विकसित हरियाणा-विकसित भारत\' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है जीतः सीएम योगी

08-10-2024 08:06:47 PM

*'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है जीतः सीएम योगी*

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर दी बधाई* 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पर जनता ने लगाई विश्वास की मुहरः मुख्यमंत्री* 

*लखनऊ, 8 अक्टूबरः* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मतदाताओं को बधाई दी। 

*यह जीत पीएम की लोककल्याणकारी नीतियों व सीएम के नेतृत्व पर विश्वास की मुहर* 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

*सीएम योगी ने दी बधाई* 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

*राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को सौभाग्य देने के लिए हरियाणावासियों का अभिनंदन*  
सीएम योगी ने राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनन्दन किया।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved