विश्व हिन्दी दिवस पर ख़ास
10-01-2021 05:04:53 PM

आज विश्व हिन्दी दिवस है। 10 जनवरी, 2006 को इसे सबसे पहली बार मनाया गया था। जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सन 2006 में हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से यह हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना है और अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाना है। भारत में हिदीं दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में हिन्दी भाषा का इतिहास इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के इंडो-आर्यन शाखा से संबद्ध रखता है। विश्व हिन्दी दिवस के जरिए पूरे विश्व को एकसूत्र में बांधने की कोशिश की जाती है। इस दिन दुनियाभर में कई हिंदी विषय पर कविता और निबंध प्रतियोगिताएं समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को फोनकर सोशल मीडिया का सहारा लेकर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *