DEORIA NEWS महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब
26-02-2025 09:20:34 PM

AJAY KUMAR PANDEY
देवरिया/रुद्रपुर/मझौलीराज। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं जन सैलाब मंदिरों मं उमड़ा है।
मंदिरों में सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े हैं।
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रात बारह बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है।
प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
मंदिर के बाहर से ही जलाभिषेक की सुविधा दी गई है।
वे आसानी से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे।
सलेमपुर के मझौली राज स्थित दिग्धेश्वर नाथ मंदिर को महाभारत कालीन माना जाता है, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में शिव भक्त आत हैं।
भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *