DEORIA NEWS गौ संरक्षण केंद्र पिपरा चन्द्रभान: डीएम ने कहा, 3 बार साफ सफाई कराएं
27-02-2025 11:23:02 PM

AJAY KUMAR PANDEY
देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल (DM DIVYA MITTAL) ने बुधवार को वृहद गौसंरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान का औचक निरीक्षण किया।
वृहद गो संरक्षण केन्द्र में 280 टैग्ड गोवंश पाये गये।
इसमें 13 मादा गोवंश थी।
सभी गोवंश स्वस्थ थे।
गोशाला में 04 शेड, 02 अद्द भूसा गोदाम, 04 नाद एवं 02 पानी की चरही निर्मित है।
केयर टेकर ने साफ सफाई के बारे में कहा कि दिन में 02 बार सफाई की जाती है, इस पर डीएम ने दिन में 03 बार सफाई कराने का निर्देश दिया।
गोशाला में विद्युत हेतु विद्युत कनेक्शन तथा सोलर पैनल लगाया गया है।
सोलर पैनल कार्य नहीं कर रहा था, जिसको तत्काल सही कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
गोशाला में अतिरिक्त भूसा गोदाम की आवश्यकता है।
जिसको एस०एफ०सी० पूलिंग अथवा अन्य सुसंगत मद की धनराशि के निर्मित कराने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय 26 बण्डल साइलेज पाया गया।
साइलेज के बण्डलो के रख-रखाव की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया।
गोशाला से सम्बद्ध चारागाह में हरा चारा तथा नेपियर की बुवाई की गयी है। सम्बद्ध चारागाह का रकबा और बढ़ाते हुए नेपियर की बुवाई कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त चारागाहों की भूमि पर अभियान चलाकर हरा चारा/नेपियर घास की बुवाई कराने तथा निराश्रित / बेसहारा गोवंश का अभियान चलाकर संरक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर, खण्ड विकास अधिकारी-देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी (पं०) देवरिया सदर, ग्राम प्रधान पिपरा चन्द्रभान, ग्राम सचिव पिपरा चन्द्रभान, पशुधन प्रसार अधिकारी तरौली बरौली उपस्थित थे।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *