सपा और भाजपा के प्रत्याशियों पर सभी की नजरे लगी हुई थी।
16-04-2023 04:22:00 PM

त्वरित टिप्पणी -
सपा और भाजपा के प्रत्याशियों पर सभी की नजरे लगी हुई थी।
आज सपा और भाजपा दोंनो दलो ने जौनपुर की इस सीट पर मौर्य समाज पर दांव लगा दिया है।
समाजवादी पार्टी ने अपने पार्टी की जुझारू नेत्री पूनम मौर्या के बजाय जगदीश मौर्य उर्फ गप्पू की पत्नी मालती मौर्या को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा ने गहना कोठी परिवार को दरकिनार करते हुए डाॅ रामसूरत मौर्य की पत्नी मनोरमा मौर्या को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
इस तरह अब नगर पालिका परिषद जौनपुर के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गयी है जनता भी बताने लगी है कि चेयरमैन कौन होगा। कहने की जरूरत नहीं है कि जनता फिर टंडन जी की तरफ ही इशारा कर रही है।
बसपा से निवर्तमान अध्यक्ष माया टंडन पत्नी दिनेश टंडन चुनाव घोषित होते ही चुनावी जंग में कूदते हुए सभी वार्डो में मतदाताओ के दर पर मत्था टेक चुकी है।
सपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्य बनी डाॅ चित्रलेखा सिंह चुनाव मैदान में आ गयी है। हालांकि जनता उनको अभी भी केवल वोटकटवा ही मानती है। क्योंकि चित्रलेखा सिंह पूर्व में कांग्रेस , सपा और निर्दलीय भी चुनाव लड़ने और हर बार हारने के बाद इस बार आप पार्टी में शामिल हो गई है।
प्रत्याशियों की स्थिति साफ होते ही आगामी अध्यक्ष पद के दावेदार के नाम पर चर्चा भी शुरू हो गई है। जनमत है कि सभी वर्तमान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टंडन से जंग करते नजर आयेगे।
जौनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र की जनता भी एकतरफा माया टंडन की ओर ही अपना रुझान बता रही है।
त्वरित टिप्पणी -
चंदन प्रकाश सिंह
संपादक, जय भारतवर्ष
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *