Breaking News

विश्व नदी दिवस पर इंदौर में सम्मानित हुई लोक दायित्व संस्था

30-09-2025 08:54:21 AM

 

आजमगढ़। विश्व नदी दिवस के अवसर पर इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट और थर्ड आई द्वारा लोक दायित्व संस्था को देश की 100 श्रेष्ठ एनजीओ में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया। यह चयन संगठन द्वारा ग्राउंड लेवल पर किए गए कार्यों और समाज हित में की गई पहलों के आधार पर किया गया है।

इस अवसर पर संगठन मंत्री गौरव रघुवंशी ने संस्था की ओर से सम्मान ग्रहण किया। उनके साथ उत्कर्ष भी समिट में मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद गौरव रघुवंशी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा संस्थान का कार्य और विषय इतना व्यापक है कि एक जीवन इसके लिए छोटा पड़ता है। प्रसन्नता है कि अब संस्था के कार्यों की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने इस उपलब्धि को  जनपद के लिए भी गौरव का विषय बताया और कहा कि इंपैक्ट इंडिया द्वारा लोक दायित्व का चयन इस बात का प्रमाण है कि संस्था का जनहितकारी कार्य पूरे देश में सराहा जा रहा है।

लोक दायित्व के केंद्रीय संयोजक डॉ. पवन कुमार ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का सामूहिक सम्मान बताते हुए कहा – “यह उपलब्धि उन साथियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो संस्था और मेरे साथ मिलकर नदियों और जलतीर्थों के संरक्षण, प्रभु राम के आगमन स्थलों के जागरण और पर्यावरणीय सरोकारों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

लोक दायित्व को मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से संगठन के सभी कार्यकर्ता और समर्थक अत्यंत प्रसन्न हैं और इसे आने वाले समय में और बड़े संकल्पों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved