आप साइबर ठगी से बचे, बीते दिनों 2.46 लाख रुपये की हुई साइबर ठगी
22-08-2026 09:13:24 PM
--------------------
हमार देवरिया
देवरिया। हेल्थ डिपार्टमेंट के लैब टेक्नीशियन दिनेश्वर मिश्र के दो बैंक खातों से 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुरुवार रात साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पुलिस ने ठगी की रकम में से एक लाख 15 हजार रुपये होल्ड करा दिए हैं।
यह रकम साइबर ठग संबंधित खाते से नहीं निकाल पाएंगे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।
शहर के उमानगर निवासी दिनेश्वर मिश्र स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं।
महुआडीह पीएचसी में हैं।
जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक में उनके बचत खाते हैं। 17 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के जरिये दो बार 50-50 हजार रुपये निकाले गए।
मोबाइल पर संदेश आने पर उन्हें रकम निकलने की जानकारी हुई।
इसके बाद दूसरे बैंक खाते की जांच की तो केनरा बैंक के खाते से भी यूपीआई के जरिये 1.46 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।
इस तरह दोनों खातों से कुल 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई।
साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *








